पंचायती राज विभाग के कर्मचारियों ने महामारी से बचाव के लिए और संक्रमण को रोकने के उपायों के लिए मुख्यमंत्री आपदा राहत कोष एवं मुख्यमंत्री कोविड फंड के लिए दान किया। रविवार को जिला स्वच्छता कोर्डिनेटर मोहम्मद फारुख में ड्राफ्ट पंचायत राज अधिकारी को सौंपा। पंचायत राज विभाग के कर्मचारियों ने अपने एक दिन का वेतन फण्ड के लिए दिया है। इस धनराशि को शासन द्वारा उपलब्ध कराए गए खतों में जमा करा दी गई है। इसमें विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा 1 दिन का वेतन जो 337700 हैं उसे जमा कराया गया है। इसके अलावा 161 ग्राम पंचायतों के ग्राम प्रधानों ने अपना मानदेय के अलावा अतिरिक्त धनराशि कुल 583275 मुख्य्मंत्री कोविड फण्ड में जमा कर दी है। पंचायती राज अधिकारी अनिल त्रिपाठी ने बताया कि हमारे विभाग द्वारा सबसे पहले राशि जमा कराई है है।
पंचायती राज विभाग के कर्मचारियों ने दान किया एक दिन का वेतन